जवाहर उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा जुलाई में।
बलौदाबाजार 20 मई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) योजनांतर्गत वर्ष 2026-27 हेतु कक्षा 6वीं में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए दिनांक 26.07.2026 (दिन रविवार) को समय दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया जाना है। इस संबंध में योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने विकासखण्ड में संचालित विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला / माध्यमिक शाला के साथ बैठक लेकर तथा छात्रों / पालकों को योजना के प्रति जागरूक करने विभाग से निर्देश जारी किया है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सके। पूरी जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप, चेक लिस्ट एवं दिशा-निर्देश संबंधित संस्था प्रमुखों को तत्काल उपलब्ध करा दिया गया है। पात्र विद्यार्थियों के आवेदन पत्र सूचीबद्ध कर दिनांक 30.06.2026 तक जिला संयुक्त कार्यालय, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, बलौदाबाजार कक्ष क्रमांक 86 में अनिवार्यतः उपलब्ध कराया जाना है ।
छात्रों के चयन का मापदण्ड / पात्रता हेतु अनिवार्यत: शर्ते।आवेदन-पत्रों का अग्रेषण शाला प्रमुख द्वारा संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को किया जाना है। इसके लिए शाला प्रमुख अग्रेषण के पूर्व आवेदन-पत्र का पूर्ण परीक्षण कर यह सुनिश्चित कर ले कि समस्त योग्यता तथा शैक्षणिक योग्यता, स्थाई जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र एवं पालक की वार्षिक आय (आयकरदाता न होने संबंधी) आदि संबंधी शर्ते पूर्ण करता हो। संस्था प्रमुख द्वारा किसी भी स्थिति में अपूर्ण, त्रुटिपूर्ण एवं अपात्र विद्यार्थियों के आवेदन पत्र अग्रेषित न किये जावें। अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन-पत्र अमान्य कर दिये जायेंगे जिसकी जवाबदारी संस्था प्रमुख की होगी।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़
