सूर्यविहार कॉलोनी में 3 दिन से विद्युत व्यवस्था ठप्प। बार बार बिजली कटने,लो वोल्टेज की समस्या बरकरार,त्रस्त उपभोक्ताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी।
बिलासपुर 22 मई 2026। सूर्य विहार कॉलोनी के लोगों को इस भीषण गर्मी में बिजली सुचारू रूप से नहीं मिल रही है। कॉलोनीवासी अप्रैल में गर्मी शुरू होते ही बिजली समस्या से परेशान हो गए हैं। आए दिन बार बार बिजली कटने, फ्यूज उड़ने, लो वोल्टेज की समस्या से त्रस्त हो गए हैं। हद तो तब हो गई जब कॉलोनी वासियों को बीते 3 दिनों से बिजली नसीब नहीं हुई। लोग इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से हलकान हो गए हैं। बिजली कटने की शिकायतों के लिए जो मोबाइल नंबर दिया गया है उसमें घंटी जाती है लेकिन कॉल सेंटर एक कर्मचारी मोबाइल रिसीव नहीं करता वहीं बसंत विहार फीडर के अधिकारी भी मोबाइल रिसीव नहीं करते इससे त्रस्त उपभोक्ताओं ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है।
आपको बता दें कि सूर्य विहार कॉलोनी में बसंत विहार फीडर से बिजली सप्लाई होती है यहां पदस्थ अधिकारी,कर्मचारी की लापरवाही ,मनमानी से विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि यहां किसी न किसी कारण से 24 घंटे में 12 घंटे बिजली बंद रहती है बिजली आ भी जाती है तो लो वोल्टेज की समस्या रहती है इन्होंने आगे बताया कि लो वोल्टेज की समस्या के चलते पानी पंप, कूलर, एसी नहीं चल रहे हैं। पानी पंप नहीं चलने से पेयजल की समस्या शुरू हो गई है। लो वोल्टेज और अक्सर बिजली कटे रहने से यहां के रहवासी बीते 3 दिनों से नहीं सो पाएं हैं। कुल मिलाकर यहां विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प पड़ गई है इस ओर जवाबदेहियों द्वारा समय पर विद्युत समस्या का समाधान नहीं करते और न ही मोबाइल उठाते हैं। इन्होंने बताया कि कॉलोनी की एक गली में 20 लोग रहते हैं जहां सिंगल फेस की सप्लाई है। पोल की कमी,सिंगल फेस होने से व थ्री फेस की सप्लाई नहीं होने के चलते ये समस्याएं निर्मित हुई है। कॉलोनीवासियों ने जन प्रतिनिधियों व बिजली अधिकारी से इस समस्या के निराकरण करने कई बार मांग की लेकिन आज पर्यंत समाधान नहीं हुआ है। इस संबंध में जब बसंत विहार फीडर के जे ई जगत राम तांबले से संपर्क किया तो इन्होंने मोबाईल रिसीव नहीं किया 10 बार कॉल किया घंटी गई लेकिन मोबाइल उठाना जरूरी नहीं समझा। वहीं कॉल सेंटर के ठेकेदार राजकुमार सिंह व इनके कर्मचारी को कॉलोनी वासियों ने कई बार फोन किया लेकिन ये मोबाइल रिसीव नहीं किए कुछ समय बाद मोबाइल बंद कर दिए।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़
