September 16, 2026

गाजियाबाद (उ.प्र.) में दो छत्तीसगढ़िया प्रवासी मजदूरों की निर्माण कार्य के दौरान हुई मौत। LSU की टीम ने पीड़ित परिजनों से की भेंट।

IMG-20260608-WA0000

जांजगीर चांपा, 8 जून 2026 । यूपी के गाजियाबाद में छ ग़ जांजगीर के दो श्रमिकों की मौत निर्माण कार्य के दौरान हुई। घटना की जानकारी मिलते ही LSU अध्यक्ष लखन सुबोध ने शिवरीनारायण थाना के ग्राम मुड़पार में पीड़ित परिवार से भेंट कर घटना के बारे में विस्तार से चर्चा की और उन्हें मदद का आश्वासन दिया। LSU टीम में वीरेंद्र भारद्वाज (LSU महासचिव), फिरत मिरी (LSU केंद्रीय कमेटी) शामिल रहे।घटना के संबंध में LSU के ऑफिस सचिव अजय अनंत ने बताया कि मृतक रामजी साहू अपनी मां, पत्नी और 5 वर्षीय बच्चे के साथ 12 दिन पहले गाजियाबाद में रोजी रोटी की तलाश में गया था और उनके गांव के ही सूरज चौहान भी साथ था। वे एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते हुए दुर्घटना के शिकार हो गए। LSU ने विस्तृत जानकारी के लिए दिल्ली/ गाजियाबाद के सहमना श्रमिक संगठनों से जानकारी शेयर की। बताया जा रहा है कि पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जा रहा है और श्रमिक सुरक्षा मानदंडों का भी पालन नहीं किया गया जिससे यह घटना घटी। पीड़ित परिवार को यदि कंपनी आर्थिक सहायता प्रदान नहीं करती है तो दोषीयों पर कड़ी कार्यवाही कराने संबंधित जिले के पुलिस प्रशासन को अवगत कराई जाएगी। LSU ने कहा कि दोनों परिवार भूमिहीन गरीब परिवार से हैं ऐसे में पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की जाएगी।

ज्ञातव्य हो कि एक युवक सूरज चौहान अपने घर का एकमात्र काम करने वाला था। उनके पिताजी पिछले 10 वर्षों से विकलांगता के शिकार हैं। उनकी एक मात्र अविवाहित पुत्री हैं। वे दोनों अब पूरी तरह से बेसहारा हो गए हैं, इसलिए इन्हें पर्याप्त राहत मुआवजा के साथ मृतक की बहन को स्थाई नौकरी दी जानी चाहिए। वहीं राम जी साहू के पुत्र जिनके सिर से पिता का सहारा छूट गया उन्हें भी नौकरी मिलनी चाहिए इसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। यदि इनकी मांगो पर सरकार अनदेखी करेगी तो LSU जन आंदोलन करने बाध्य होगा।

 

 

Recent posts