July 21, 2026

अपनी मांगों को लेकर पेंशनर, नियमित, अनियमित, संविदा कर्मचारी हो रहे लामबंद। विधानसभा सत्र के दौरान संभाग स्तर पर होगा प्रदर्शन, बैठक में लिया गया निर्णय।

IMG-20260615-WA0010

रायपुर 18 जून 2026 । विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान महंगाई भत्ता व 86 महीने का लंबित एरियर्स और अन्य मांगों को लेकर संभाग स्तरीय प्रदर्शन का किया जाएगा इस आशय का निर्णय एक मांग एक मंच अभियान से जुड़े शासकीय विभिन्न कर्मचारी संगठनों और पेंशनर फोरम छग की संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक में बस्तर सरगुजा बिलासपुर रायपुर और दुर्ग संभाग के चुनिंदा प्रतिनिधि उपस्थित थे । बैठक की अध्यक्षता पेंशनर फोरम के प्रांतीय संयोजक चंद्रिका सिंह ने की। इस अवसर पर एक मांग एक मंच अभियान के प्रांतीय संयोजक करन सिंह अटेरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के चार लाख कर्मचारी और डेढ़ लाख पैंशनरों का मंहगाई भत्ता एरियर्स भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि वित्त सचिव को सोलह हजार कर्मचारी अधिकारी एवं पैंशनरों की हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपी गई थी । श्री अटेरिया व श्री ठाकुर के सुझाव पर रणनीति के तहत् आंदोलन अथवा सम्मेलन की रूपरेखा बनाने पर विचार किया गया।

बैठक में लिपिकों व स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ नर्स, आर एच ओ की वेतन विसंगति दूर करने, मबाविवि के पर्यवेक्षकों की त्रृटिपूर्ण वरिष्ठता सूची में सुधार, एल बी शिक्षकों की नियुक्ति दिनांक से पैंशन का लाभ देने, संविदा कर्मचारियों अनियमित कर्मचारियों, आउटसोर्सिंग व प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में एक दिवसीय ध्यानाकर्षण आंदोलन किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश कोषालय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर , छग पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांतीय पदाधिकारी श्री यादव सरगुजा संभाग के अध्यक्ष सुजान बिंद द्वारा आंदोलन को सफल बनाने के लिए हर संभव मदद का विश्वास दिया। बैठक में महेंद्र कुमार साहू दंतेवाड़ा, कोटेश्वर राव चापड़ी बीजापुर, बेदराम यादव बिलासपुर, प्रकाश जाधव बलोदा बाजार,डा. गंगा शरण पासी, अरूण कुमार रामटेक, सुनील भूमरकर,अजय खांडेकर,मंजू ठाकुर, रामजी वर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।अंत में प्रांतीय प्रवक्ता विधाभूषण दुबे ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Recent posts