सरसींवा में भू माफियाओं के अजब गजब के कारनामें : भूमिदान की जमीन को बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के धड़ल्ले से हो रहे हैं रजिस्ट्री – नामांतरण।

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ सरसींवा 20 जून 2026 । सरसींवा नगर में भू माफियाओ के द्वारा नियम विरुद्ध भूमिदान की भूमि को बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के रजिस्ट्री नामांतरण किए जाने का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत सरसींवा निवासी सुनिल शर्मा ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला कलेक्टर से की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि राजस्व विभाग, पंजीयन विभाग की मिलीभगत से सरसीवां नगर मुख्य मार्ग में खसरा नंबर 253 के एक दो नहीं 90 टुकड़ों में रजिस्ट्री नामांतरण हो गए हैं। यहां रेरा के नियमों को ताक में रखकर जमीन कारोबारी भूमि की प्लाटिंग कर रहें हैं इनके कृत्यों में सरकारी नुमाइंदे व विभागीय संरक्षण की मिलीभगत से इंकार नहीं कर सकते। भू माफिया खसरा नम्बरो की साठगाँठ – हेराफेरी कर अपने कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं। इन मामलों में राजस्व विभाग, पंजीयन विभाग की भूमिका संदिग्ध है जिसकी जांच करने पर इनकी लापरवाही सामने आ जाएगी। बताया जा रहा है भूमिदान की जमीन को सक्षम प्रशासनिक अधिकारी के बिना अनुमति रजिस्ट्री एवं नामांतरण किए जा रहे हैं। उच्च अधिकारीयों से शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नही होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।इसकी शिकायत सरसींवा निवासी सुनील शर्मा ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिलाधीश से तत्काल कड़ी कार्यवाही करने लिखित में शिकायत की है। सुनील ने अपनी शिकायत पत्र में कहा कि भूमिदान की जमीन को भूमाफियाओं द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के खरीदी बिक्री, नामान्तरण का कार्य जोरो पर चल रहा है जिससे नगर वासियों में आक्रोश व्याप्त है।आपको बतला दें कि सरसीवां नगर में भूमाफियाओं ने नियमों को ताक में रखकर कई बड़े बड़े कारनामे किए हैं। यदि जांच की जाती है तो कई खुलासे हो सकते हैं।सरसीवां में ये भूमाफिया कौड़ियों की जमीन को करोड़ो में बेची हैं जिससे शासन को करोड़ो रुपए की राजस्व क्षति हुई है वहीं कीमत बढ़ाने में इनकी अहम भूमिका है।
शिकायतकर्ता सुनील शर्मा ने बताया कि राजस्व नियमो एवं शासकीय शर्तो के अनुसार दान में प्राप्त भूमियो के किसी भी प्रकार के हस्तांतरण, क्रय विक्रय या अदला बदली के पूर्व जिला कलेक्टर की विधिवत अनुमति या अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है लेकिन यहां नियम कानून को ताक में रखकर भू माफियाओं ने सम्बन्धित विभागों की मिलीभगत कर करोड़ो की बेसकीमती भूमि को टुकड़ों में धड़ल्ले से खरीदी बिक्री का कृत्य कर रहे हैं। इतना ही नही पैसे के दम पर बिना किसी जांच पड़ताल के ऐसी भूमि के पंजीयन और नामान्तरण भी आनन फानन में किया जा रहा है।खसरा नम्बर 253 भूमि की 90 टुकड़ो में क्रय विक्रय होने की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच व ऐसी सभी रजिस्ट्रीयां को शून्य घोषित करने की मांग की गई है।इस संदर्भ में बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने कहा कि इस प्रकरण की शिकायत मिली है संबंधित खसरे की जांच करने सरसीवां तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं जांच उपरांत इस मामले पर कार्यवाही की जाएगी।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

