ग्राम पंचायत मुड़पार के तत्कालीन सचिव फ़िलेश जांगड़े ने बिना काम के राशि आहरण कर शासन को लगाया लाखों का चूना। मामला 2024-25 में 15 वें वित्त में की गई है गड़बड़ी।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 31;

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ सरसीवां 27 जून 2026 । ग्राम मुड़पार के तत्कालीन पंचायत सचिव फिलेश जांगड़े द्वारा 2 लाख 30 हजार रु बिना काम के ही राशि आहरण करने की पुख्ता जानकारी और शिकायत मिली है।मामला 2024-25 के 15 वें वित्त का है जहां सचिव ने बिना काम के ही फर्जीवाड़ा कर राशि आहरण कर जेबें भर ली है। बड़ा सवाल उठ रहा है कि यह फर्जीवाड़ा बिना काम और बिना भौतिक सत्यापन के ही अंतिम भुगतान की स्वीकृति किसने दी जो कि जांच का विषय है। इस गड़बड़ी में जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के अधिकारीयो की संलिप्तता को नकारा नहीं जा सकता इनकी भूमिका संदिग्ध है इसकी जांच करने पर सत्यता सामने आ जाएगी। बताया जा रहा उक्त सचिव जहां भी जाता हैं वहां इसी तरह गड़बड़ी कर राशि गबन कर शासन को लाखों रुपये का चुना लगाता है। इनके द्वारा आर्थिक अनियमितता से ग्राम विकास अवरुद्ध हो रहा है।
राशि आहरण करने का वाउचर में उल्लेख है कि सचिव ने मंडली रिपेयरिंग, पंचायत भवन के पास नाली निर्माण व अहता रिपेयर के नाम से फर्जीवाड़ा कर बिना काम के कुल 2 लाख 30 हजार रुपए आहरण कर लिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़पार (स) में विकास के नाम पर शासन से पैसा जरूर आता है लेकिन गांव के सरपंच सचिव द्वारा बिना काम कराए राशि आहरण कर लिया जाता है। ग्रामीणों ने इस मामले की ऑनलाइन शिकायत करते हुए लोगों के समक्ष भौतिक सत्यापन कर जांच करने मांग की है तथा संबंधित सचिव द्वारा आहरित राशि की रिकवरी कर शासन के खाते में जमा कराए जाने अनुरोध किया है।यह सचिव वर्तमान में ग्राम पंचायत मोहतरा (न) में पदस्थ है। इधर मोहतरा के गांव वालों ने बताया कि सचिव फ़िलेश जांगड़े बहुत कम ही ग्राम पंचायत आते हैं। सचिव से कुछ काम पड़ने पर ग्रामीण जब उनके घर कोसमकुंडा जाते हैं तो अक्सर नहीं मिलते । मोहतरा के ग्रामीण भी इस सचिव के नदारद होने से परेशान हो गए हैं।इधर सूत्र बताते हैं कि यह सचिव जिस भी ग्राम पंचायत में जाता हैं वहां बिना काम का फर्जी बिल पेश करके बैंक खाता खाली कर देता है।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

