July 21, 2026

नकटी गाँव के 80 परिवारों को बेघर करने की घटना की बसपा ने की कड़ी निंदा।

07 12 2025 mdr 2
  1. रायपुर 30 जून 2026 । बहुजन समाज पार्टी के छ ग प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन ने नवा रायपुर के नकटी गाँव में बीते दिनों गरीब एवं वंचित परिवारों के मकानों को तोड़े जाने की घटना की निंदा करते हुए इसे अत्यंत दुःखद,दुर्भाग्यपूर्ण और संवेदनहीन कार्यवाही कहा।टंडन ने कहा कि यदि इस भूमि को लेकर प्रशासनिक व कानूनी विवाद था तो राज्य सरकार पहले जिम्मेदारी पूर्वक प्रभावित परिवारों का सम्मान जनक पुनर्वास सुनिश्चित कराना था।बारिश के मौसम में परिवारों को बेघर करना मानवीय संवेदनाओं के विपरीत है कहा।बसपा राज्य सरकार से मांग करती है कि सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित आवास, आवश्यक राहत और मुआवजा उपलब्ध कराए जाएं। श्री टंडन ने भाजपा सरकार द्वारा की गई इस कार्यवाही को क्रूर व तानाशाही बताया।

Recent posts