ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग की आड़ में यात्री हो रहें हैं ठगी के शिकार।खबर पढ़ने के बाद आप ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराना बंद कर देंगे। पढ़िए पूरी खबर,,,,,,
- रायपुर 14 जुलाई 2026 । रायपुर के इंजीनियर विकास को बीते दिनों अपनी नौकरी में ज्वाइन करने पुणे जाना था उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन बस बुकिंग सेवा से टिकट लिया जिसका किराया 2600 रु पेमेंट भी यू पी आई से भेज दिया।टिकट राजेश बस ट्रेवल्स रायपुर बस सेवा में सीट कन्फर्म हुई उस बस का गाड़ी नम्बर CG04QU6680 था यह बस 2 बजकर 15 मिनट में टाटीबंध से पुणे के लिए रवाना होती है। इंजीनियर ने बस कंडक्टर के मोबाइल नंबर भी ले लिया और उन्हें बताया गया कि टाटीबंध में पहले से खड़े रहें।विकास कंडेक्टर के बताए गए स्थान,समय पर 1 घंटे पहले ही पहुंच गए थे लेकिन यह बस टाटीबंध ओवर ब्रिज के ऊपर से चली गई और इंजीनियर विकास बस का इंतजार करते रह गए जब विकास ने 2 बजकर 12 मिनट में फोन लगाया तो उन्होंने कहा कि बस भिलाई पहुंच गई है आपको पुणे जाना है तो कोई गाड़ी किराया करके भिलाई पहुंच जाएं इसके बाद कंडक्टर ने विकास का मोबाइल नंबर रिसीव ही नहीं किया इस तरह ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग देने वाले और कंडक्टर ने विकास के साथ धोखा देकर उनके 2600 रु भी ठग लिये और जब विकास दूसरे के मोबाइल नंबर से कंडक्टर से बात की तो उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया।
इस तरह विकास पुणे जाने से वंचित हो गए।बस ट्रैवलर और कंडक्टर की लापरवाही से इन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा। जब इस पूरे मामले में हमने जीतू नाम के उस कंडक्टर से बात की तो उन्होंने बताया कि पुणे जाने वाले यात्री को एम पी ढाबा टाटीबंध के पास खड़े होने को बोला गया था लेकिन ओवर ब्रिज के नीचे खड़े होने से यात्री पुणे जाने से छूट गए इसमें हमारी कोई गलती नहीं टिकट रकम भी वापस नहीं होगी। इधर विकास ने बताया कि बस वालों ने उन्हें कभी भी एम पी ढाबा टाटीबंध में बस का इंतजार के लिए खड़े होने के लिए नहीं कहा था यदि बोले होते तो जरूर वहां खड़ा रहता। इधर आर टी ओ के अधिकारी ने बताया कि छूटे हुए यात्री को संबंधित बस सर्विस वाले को उनके पेमेंट रिफंड करना पड़ेगा इसके लिए आवेदन देना होगा। आप भी बस से कहीं जाना चाहते हैं और ऑनलाइन टिकट बुक कराना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं अन्यथा बस छूट जाने से आपको टिकट की रिफंड राशि नहीं मिलेगी ऊपर से आपका जरूरी काम से भी हाथ धोना पड़ जाएगा।अतः ऑनलाइन बस बुकिंग सर्विस से सचेत हो जाएं जहां मैनुअली काउंटर से टिकट मिलती है वहां जाकर टिकट कटवा लें व पूरी तरह जानकारी ले लें और रिफंड के बारे में भी पूछ लें।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

