July 21, 2026

सरसीवाँ से सरायपाली मार्ग के मनपसार के पास नवनिर्मित सड़क दो दिन कि बारिश में बह गई। अंचल वासियों ने बाकी के मार्ग को सीसी रोड बनाने की मांग की

IMG-20260716-WA0006

सारंगढ़ बिलाईगढ़ /सरसीवां 16 जुलाई 2026। सरसीवाँ से सरायपाली मार्ग में सड़क निर्माण कार्य बीते 6 माह से चला कार्य अभी अधूरा है।बताया जा रहा है जहाँ जहां सीसी रोड बनना है वह जारी है लेकिन जहां डामर से बनना है वहां बारिश के बाद निर्माण कार्य किया जाना है। इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा बनाये जा रहे इस नवीन सड़क में अभी से लापरवाही व अनियमितता सामने आ रही है। मनपसार गांव के पास 100 मीटर की डामर सड़क एक जुलाई की बारिश में पूरी तरह बह गई। सूत्र बताते हैं कि सड़क मार्ग को सीसी रोड बनाना होगा क्यों कि यहां काली मिट्टी है इस मिट्टी में डामर नहीं टिक रहा है हल्का पानी पड़ने पर डामर उखड़ जा रहा है या डामर अच्छी क्वालिटी का लगाना होगा तभी मार्ग टिकेगा। सड़क से डामर क्यों उखड़ गया क्या डामर घटिया किस्म का इस्तेमाल किया गया था जो कि यह जांच का विषय है।कोई तकनीकी इंजीनियर की जांच से खुलासा होगा कि सड़क से डामर क्यों उखड़ा।

ज्ञात हो कि सरसीवाँ से सरायपाली मार्ग की दूरी 39 किमी है जहां सरसीवां से मातानाला तक 19 किमी सड़क कार्य करने का ठेका मिला हुआ है आगे का मार्ग महासमुंद जिला अंतर्गत आता है जो बन गया है।बताया जा रहा है निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना है।पिछले समय इस मार्ग को 2019-20 में डामरीकरण किया गया था जो कि केवल 2022 में ही सड़क से डामर उखड़ने लगे थे और धीरे धीरे 2024 में मार्ग से डामर पूरी तरह से उखड़ गया था अनगिनत गड्ढे निर्मित होने के बाद शासन से पुनः डामरीकरण करने की स्वीकृति मिली।आपको बता दें कि 2019 में शिवरीनारायण से बिलासपुर मार्ग का डामरीकरण किया गया था जो आज भी सही हालत में है जबकि दोनों ही मार्ग एक साथ बने थे। सरसीवाँ अंचल वासियों ने लोक निर्माण विभाग से कारण जानना चाहते हैं कि जब एक साथ बनने वाली सड़क में से एक सरसीवाँ से सरायपाली सड़क 2 साल में खराब हो गई वहीं शिवरीनारायण से बिलासपुर मार्ग 6 साल के बाद भी मजबूत बना हुआ है आखिर ऐसा क्या कारण है। अंचल वासियों ने इसका कारण पता कर बाकी मार्ग बिलासपुर से सरसीवां , गाताडीह से मनपसार तक को मजबूत सीसी रोड बनाने की मांग की है ताकि मार्ग लंबे समय तक मजबूत टिके रहे। इस संबंध में जानने जब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बी एल बंजारे से मोबाइल किया तो घंटी गई पर वे रिसीव नहीं कर पाये।

Recent posts