मुड़पार में मोबाईल टॉवर के विद्युत कनेक्शन के लोड से जला ट्रांसफार्मर। ग्रामीणों ने मोबाइल टॉवर के लिए अलग ट्रांसफार्मर की मांग की।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;

सरसीवां 07 अगस्त 2026। ग्राम मुड़पार में मोबाईल टॉवर के जिम्मेदार प्रभारी और विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मर जल गया। बताया जा रहा है मोबाईल टॉवर के विद्युत कनेक्शन को ग्रामीणों के ट्रांसफार्मर में जोड़े जाने के चलते ओवर लोड से यहां के ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। मोबाइल टॉवर के विद्युत कनेक्शन को ग्रामीणों के ट्रांसफार्मर में जोड़े जाने से ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि मोबाइल टॉवर के विद्युत कनेक्शन को आम उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर में जोड़े जाने से सालों से लो वोल्टेज,बार बार फ्यूज, डी ओ उड़ने की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

बिजली बंद होने से मुड़पार वासी इस समय उमस भरी गर्मी, मच्छरो के आतंक से तो परेशान हैं साथ ही पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है। लोगों को वर्तमान में 12 से 15 घंटे बिजली नसीब नहीं हो रही है।विद्युत विभाग के सूत्रों के अनुसार ट्रांसफार्मर आने में 4 से 5 दिन लग जाते हैं। 6 अगस्त को ट्रांसफार्मर जला है विभागीय सूत्रों के अनुसार उच्च अधिकारीयों को इसकी जानकारी दे दी गई है और नए ट्रांसफार्मर के लिए मांग की गई है आते ही लगा दिए जाएंगे। हालांकि विभाग ने अल्प समय के लिए अस्थायी तौर पर विद्युत उपभोक्ताओं को अन्य ट्रांसफार्म से विद्युत सप्लाई जारी किया है पर यह पर्याप्त नहीं है वैकल्पिक व्यवस्था में काफी लो वोल्टेज है जिसके कारण बोरवेल्स नहीं चल रहे हैं जिससे ग्रामीण पेयजल समस्याओं से जूझ रहें हैं।मुड़पार के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मोबाईल टॉवर के विद्युत कनेक्शन को अलग करते हुए तत्काल नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। इस संदर्भ में जानकारी के लिए जब विद्युत केंद्र सरसीवां के जे ई सुरेंद्र कँवर से मोबाईल से संपर्क किया तो घंटी गई लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किए। वहीं विभाग के एक उच्च व वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मोबाइल टॉवर के विद्युत कनेक्शन आम उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर में नहीं जोड़ा जाना चाहिए इसके लिए अलग ट्रांसफार्मर लगाया जाना चाहिए।


संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

