गौरव पथ निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में।
सरसींवा 22 सितंबर 2026। नगर पंचायत सरसींवा के सराईपाली रोड़ में गौरव पथ का निर्माण लोक निर्माण द्वारा कराया जा रहा है जहाँ गौरव पथ निर्माण का उद्देश्य लोगो को राहत देना, नगर का विकास करना है परंतु लोक निर्माण विभाग के गौरव पथ निर्माण कार्य लोगो, राहगीरों को राहत देना नही बल्कि तकलीफ देह साबित हो रही है। नगर पंचायत सरसींवा के सामाजिक कार्यकर्ता व समाज सेवक चितरंजन बंजारे ने गौरव पथ निर्माण कार्य की अत्यंत धीमी गति की शिकायत मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के हेल्पलाईन 1076 में 22 सितंबर को की गई ।जिसका शिकायत क्रमांक WP260900201656 है। सामाजिक कार्यकर्ता बंजारे ने बताया कि नगर सरसींवा के सराईपाली रोड़ में सड़क किनारे निवास करने वाले नगरवासियों प्रतिदिन हजारों लाखों की संख्या में सरसींवा नगर में आवाजाही करते हैं।लोग पिछले एक साल से अधिक समय से कभी धूल तो कभी कीचड़ से परेशान है। गौरव पथ का निर्माण कार्य आधा अधूरा किया जा रहा है वही चार दिन काम चलने के बाद दो दिन कार्य बंद कर दिया जाता है।
सामाजिक कार्यकर्ता चित्तरंजन बंजारे ने आगे बताया कि अगर जल्द से जल्द सराईपाली रोड़ के गौरव पथ का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा नही कराया जाता है तो आने वाले समय में सैकड़ो की संख्या में नगर के लोगो द्वारा धरना प्रदर्शन की जायेगी। जिसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग सारंगढ़-बिलाईगढ़ की होगी। बरहाल अब देखने वाली बातें होगी कि मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में गौरव पथ की धीमी निर्माण कार्य की शिकायत होने पर विभाग द्वारा क्या और कैसी कार्यवाही होती है।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़
