November 2, 2026

बेंगलुरु से ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरेंगे राहुल यादव, सामाजिक पदाधिकारी ने दी शुभकामनाएं

IMG-20261010-WA0004

बिलाईगढ़ 11 अक्टूबर 2026 । बलौदाबाजार निवासी राहुल यादव 10 अक्टूबर को कंपनी के कार्य से एक माह के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। राहुल यादव बेंगलुरु से ऑस्ट्रेलिया के लिए नई उड़ान भरेंगे।इस अवसर पर उनके माता-पिता लक्ष्मी एवं सुरेंद्र यादव,प्रदेश संगठन मंत्री फत्तू लाल यदु,जिला संरक्षक रामाधार, तीज राम जिला उपाध्यक्ष नारातक,प्रदेश महामंत्री शिव यादव,जिला सचिव संतोष यादव,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद राम यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी व बिलाईगढ़ परिक्षेत्र के अध्यक्ष धनेश यादव,मुकेश यादव, संयुक्त सचिव नीलकंठ यादव,सदस्य मालिकराम यादव, बिसाहू राम, नंद कुमार पीला राम रामस्वरूप,मुन्ना यादव, सुखराम यादव,पुनाराम यादव, संजय यादव, कुलदीप यादव,राम लाल,प्रदीप यादव,सुकालू यादव, भरत,टीकाराम,रिंकू,गौरीशंकर तथा समस्त यादव परिवार ने राहुल को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सामाजिक पदाधिकारियों एवं परिवार ने कहा कि राहुल की मेहनत, लगन और ईमानदारी आज उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का अवसर प्रदान कर रही है। यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी यात्रा मंगलमय हो, वे स्वस्थ रहें, नई चीजें सीखें और अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त करें।परिवार ने आशा व्यक्त की कि राहुल अपनी उपलब्धियों से देश, परिवार और समाज का नाम रोशन करेंगे। उनकी इस नई यात्रा को लेकर परिजनों में विशेष उत्साह है और सभी उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Recent posts