November 2, 2026

कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र नवरंगे के नेतृत्व में 50 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की ली सदस्यता।

IMG-20261020-WA0017

बलौदाबाजार भाटापारा 21 अक्टूबर 2026। बीते दिवस अनुसूचित जाति कांग्रेस जिलाध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र नवरंगे के नेतृत्व में एवं जिलाध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, प्रदेश महासचिव (RGPRS) छत्तीसगढ़ तरुण खटकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक साहू एवं शहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण सेन की गरिमामय उपस्थिति में लगभग 50 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की रीढ़ बताते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का भी संकल्प दिलाया। पार्टी में शामिल होने वाले तमाम युवाओं ने —नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत एवं पूर्व मुख्यमंत्री नेता टी.एस. सिंहदेव (बाबा) के संघर्षों, विचारों और जनहितकारी नीतियों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त किया।

कांग्रेस पार्टी में ये युवा शामिल हुए – धर्मेंद्र घृतलहरे , साहिल रात्रे, जीत डहरिया, रघुवीर चेलक, देवा कुरै, इंद्रजीत भारती, ललित भारती, कार्तिक साहू, चदू साहू, नरेंद्र घृतलहरे, बाली, गजेंद्र चेलक, दिनेश साहू, लीलाधर साहू, कुलेश्वर पुरेना, देवेंद्र रातरे, खुटेश्वर धुर्वे, आशिक पैकरा, दीनदयाल डहरिया, प्रमोद जोशी, दुखद मनहरे, लंकेश्वर घृतलहरे, दिलहरन चतुर्वेदी, शिवशंकर घृतलहरे, शिवा चेलक, विकी, महेंद्र चतुर्वेदी, रितेश घृतलहरे, जलज घृतलहरे, बबलू, अनुज, राहुल, प्रवीण सहित अन्य सभी युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली।सभी नवागत युवा सदस्यों का कांग्रेस ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

Recent posts