November 2, 2026

वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन

IMG-20261023-WA0039

सरसीवां 23 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशानुसार तथा बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे एवं जिला कांग्रेस कमेटी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सरसीवा के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी “वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के अंतर्गत सरसीवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत सरसीवा बस स्टैंड से तहसील कार्यालय तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने, मतदाता सूची की विश्वसनीयता बनाए रखने तथा मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा की मांग उठाई। इसके पश्चात मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की भूमिका एवं कार्यप्रणाली को लेकर उठाए जा रहे सवालों की निष्पक्ष समीक्षा तथा उन्हें पद से हटाने की मांग के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम तहसीलदार, सरसीवा को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, संविधान की गरिमा एवं जनता के मताधिकार की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन कर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध भी दर्ज कराया गया। इस अवसर पर बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे, विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे, जागेश्वर लहरे, नीतीश बंजारे, राजकुमार जांगड़े, सुकुल लहरे, लुक्का, उज्जैन रात्रे, सेतु साहू, दुबे यादव, परस बंजारे, आनंद साहू, श्रीराम, सोमनाथ पटेल, धनालाल साहू, रोहित साहू, आकाश पांडेय, प्रियांशु जांगड़े, अब्दुल्ला खान, हरि, प्रदीप, पिंटू जाटवर, भूषण भारद्वाज, नोकुमार, प्रमोद, बूंदलाल,नंदा साहू, मोहर, बलराम, मंगला दास, साहनी, भूषण मानिकपुरी, अनुज खटकर, संतोष कुर्रे, अशोक किशोर, घासी बंजारे, विनोद बंजारे, मनोज पटेल, गोलू ठाकुर, दिलीप कुर्रे, कमल बंजारे, गौतम, उमाशंकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सरसीवा ने लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव एवं प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प दोहराया।

Recent posts