September 16, 2026

बलौदाबाजार भाटापारा जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त जिलाध्यक्षा सुश्री सुमित्रा घृतलहरे को दी बधाइयां।

IMG-20250325-WA0011

।। सिद्धार्थ न्यूज से नीलकांत खटकर।।

बलौदाबाजार भाटापारा 25 मार्च 2025 ।बलौदाबाजार भाटापारा जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त जिलाध्यक्षा सुश्री सुमित्रा घृतलहरे को अंचल के कांग्रेस नेताओं ने बधाइयां दी। इस अवसर पर कसडोल विधायक संदीप साहू एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज एवं जिला कांग्रेस प्रभारी अशोक आहुजा से आत्मीय भेंट की। मुलाकात में सुश्री सुमित्रा घृतलहरे नवनियुक्त जिलाध्यक्षा ने प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित्रा ने मुलाकात के दौरान कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगी। राज्य के शीर्ष नेतृत्व के इस जिम्मेदारी को एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस मौके पर पार्टी के भविष्य के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई । इससे बलौदाबाजार भाटापारा जिले की संगठनात्मक समृद्धि के लिए कार्यकर्ता युग की शुरुआत बताया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्मठ कार्यकर्ता हम एक साथ मिलकर काम करेंगे । इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विमल साहू, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री तरुण खटकर, प्रदेश युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष मानस पांडे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम पटेल, जिला पंचायत सदस्य अंजलि साहू जनपद सदस्य, आर्यन शुक्ला,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नीलु साहू ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कुर्रे, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अश्विनी वर्मा, पार्षद सुभाष राव महेन्द्र सुरतागे,काजल घृतलहरे , सरपंच घृतलहरे शामिल थे।

Recent posts