छ.ग. स्वास्थ्य लिपिक वर्गीय कर्मचारी कल्याण संघ की संभागीय बैठक बिलासपुर में सम्पन्न।

।। सिद्धार्थ न्यूज से नीलकांत खटकर।।
बिलासपुर 01 मई 2025 । छ.ग. स्वास्थ्य लिपिक वर्गीय कर्मचारी कल्याण संघ की संभागीय बैठक बीते दिनों संपन्न हुई। जहां पूरे संभाग के लिपिक शामिल हुए। बैठक प्राचार्य क्षेत्रीय एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। यह बैठक छ.ग. स्वास्थ्य लिपिक वर्गीय कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष साधु राम नेताम के नेतृत्व में किया गया। जिसमें 1989 भर्ती नियम में सुधार कर नये भर्ती नियम बनाने एवं पदों में भिन्नता का समायोजन कर पदोन्नति पदों पर लाभ, पदों की विसंगतियां दूर करने, संचालनालय कार्यालय की तरह प्रमुख लिपिक को विलोपित कर सहायक अधीक्षक एवं अधीक्षक का पद सृजन करने के संबंध में चर्चा की गई। जहां मुख्य रूप से प्रान्तीय सचिव हीरालाल नेताम, सह सचिव राकेश पाण्डेय, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष श्रीमती रेश्मा एक्का, सम्भागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थित , शशांक वर्मा जिलाध्यक्ष जिला बिलासपुर, पुरूषोत्तम साहू जिलाध्यक्ष जिला जांजगीर, जी.पी.एम. जी.एस. पनरिया, बजरंग यादव जिला सक्ती, प्रताप पटेल जिला कोरबा, बजंरग नायक जिला रायगढ़, दीपक प्रजापति जिला मुंगेली, सारंगढ़-बिलाईगढ़ गौरव गुप्ता, कोमल मसीह, सुरेश देवांगन, योगेश थवाईत, फ्रांसिस वाडरू सहित संभाग के सभी लिपिक साथियों की उपस्थिति में संघ को विस्तार कर पदो की विसंगतियों को चिन्हीत कर मांगो को पूरा करने हेतु निर्णय लिया गया है।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़