पानी की कमी को पूरा करने कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए निर्देश।

।। सिद्धार्थ न्यूज से नीलकांत खटकर।।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 02 मई 2025 । कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप एवं एसडीओ बी एल खरे के साथ शुक्रवार को सुबह 10 बजे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। कलेक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन के पूर्ण, अपूर्ण, कार्य प्रगति और टेंडर प्रक्रिया में शामिल सभी कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी ब्लॉक में पानी की कमी को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। अधिकारियों ने कलेक्टर को साराडीह बैराज के समीप निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी दी। त्वरित प्रतिक्रिया में कलेक्टर ने फील्ड मुआयना के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने 2 निर्माणाधीन जलागार का निरीक्षण किया।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़