निर्दोष लोगों की हुई थी गिरफ्तारी,घटना की जांचकर निर्दोष लोगों के प्रकरण समाप्त किया जाए असली गुनाहगारों पर हो कार्यवाही।

।। सिद्धार्थ न्यूज से नीलकांत खटकर।।

रायपुर 19 जून 2025 । बसपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन ने 10 जून 2024 को हुई घटना में निर्दोष सतनामी समाज के लोगों को जेल भेजे जाने को गलत बताया है और इसकी जांच कर निर्दोष लोगों के कानूनी प्रकरण पूरी तरह से समाप्त कर असली मुजरिम को गिरफ्तार करने की मांग की है। श्री टंडन ने कहा कि जिला बलौदाबाजार-भाठापारा में अपने आत्मसम्मान के प्रतीक जैतखाम के टूटे जाने पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर आन्दोलन किए थे जिसमें असमाजिक तत्वों के द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर आन्दोलन की रूप रेखा को बदल दिया जिसमें निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी की गई। सिर्फ सतनामी होने के वजह से द्वेष की भावना से निर्दोष को जेल भेजे गए जो कतई भी सही नहीं है। इन्होंने उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर निर्दोष लोगों के सारे मामले खत्म कर असली गुनाहगारों पर कार्यवाही की मांग की है।


संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

