December 3, 2025

छुरा में आई डी कार्ड वितरण एवं ट्रेनिंग कार्यक्रम सम्पन्न।

IMG-20251011-WA0020

गरियाबंद 11 अक्टूबर 2025 । अनादि सर्व सहायता मानव अधिकार फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सुशील कुमार बंजारे की अगुआई में एवं प्रदेश प्रभारी अनाम दास जारकड़े के सहयोगी के रूप में शामिल दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को एक दिवसीय मीटिंग का आयोजन ब्लॉक छुरा जिला गरियाबंद में हुआ जिसमे प्रारंभ में स्वागत कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश प्रभारी अपने अनुभवों को साझा करते हुए, कानूनी कार्यवाही कैसे करना है, सर्वप्रथम फेडरेशन को पत्र कैसे देना,तत्पश्चात टीम के साथ कैसे न्याय दिलाना है,उस पर विस्तार से लगभग 1 घंटे उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव बंजारे ने बताया कि हम अगर संगठित हैं,तो क्या क्या कर सकते हैं, और हमारी नैतिक दायित्व क्या हैं,उन्होंने कहा कि प्राणि जगत में मानव जाति को श्रेष्ठ माना गया है, पर क्या हममें समानता है, अगर है,तो मानवता को क्यों अलग अलग जाति धर्मो में बाटकर अलग कर दिया गया है,इस को समझ कर हमें एकजुट होकर अपने मानवता को जो सबसे बड़ा धर्म है, उसे बचाने की मुहिम में शामिल हो जाना चाहिए ,तभी हम अपने देश को सर्वश्रेष्ठ हिंदुस्तान बना सकेंगे ।इस प्रकार श्री बंजारे ने लगभग 1.30 घंटे का उद्बोधन पश्चात आई डी कार्ड वितरण कर नए सदस्यों का फेडरेशन परिवार में स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम में छुरा ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लाल सिन्हा, ब्लॉक उपाध्यक्ष गोपाल सोनी, ब्लॉक सचिव साधुराम निषाद, ब्लॉक मीडिया प्रभारी निर्भय राम साहू , ब्लॉक वरिष्ठ सलाहकार उमाशंकर निर्मलकर, ब्लॉक सलाहकार नोहर साहु एवं सदस्य गण अर्जुन सिंह मरकाम, श्रीमती रजनी देवी नेताम, श्रीमती चम्पा देवी, सुबेलाल दिवान,सेवकराम सागर , शेषराम ठाकुर, अभयराम , झलेस, सिराशिंग ठाकुर, जागेश्वर यादव, लखन पटेल, यशवंत नागेश,उदयराम नेताम, ओमकार यादव, मनीराम मरकाम, यादराम जगत, तेजकुमार नागेश, भाग सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर मरकाम एवं कार्यकारणी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों की सराहनीय योगदान देते हुए उपस्थिति रही।

Recent posts