January 22, 2026

मनपसार धान खरीदी केंद्र में हमालों की कमी से धान खरीदी कार्य प्रभावित। किसान लगा रहे हैं मंडी के चक्कर। न टोकन कट रहे हैं और न कटे हुए टोकन से धान खरीदी हो रही है।

24 09 2024 mdr 1

।। सिद्धार्थ न्यूज़ से नीलकांत खटकर।।

सारंगढ़ /सरसीवा 07 दिसम्बर 2025 । इस बार किसान बंधु धान की फसल लगाने से लेकर, बीमारी से फसल बचाने और अब बेचने तक पूरी तरह परेशान हो गए हैं । अगस्त ,सितंबर में मौसम की बेरुखी और अक्टूबर में एक माह लगातार बारिश से धान के पौधे को रोग लगे। इन कारणों से किसानों के अनुसार इस साल 25 से 50 फीसदी पैदावार कम हुए। मुड़पार के किसानों ने बताया कि जब से 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हुई है तब से मंडी में अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है।किसान अपने धानों की बिक्री के लिए अव्यवस्था के कारण मंडी के चक्कर काटने मजबूर हैं । जिस किसान का टोकन कट गया है उनका समय पर धान नहीं बिक रहा है। टोकन कटे किसानों के मोबाइल में मंडी के सूत्र सूचना दे रहें हैं कि अभी वे धान न लाएं किसान धान को कभी वाहन में डाल रहें हैं तो कभी घर अंदर कर रहे हैं फिरहाल मुड़पार,टाटा, बिलासपुर,रायकोना और मनपसार परिक्षेत्र के किसान धान बिक्री को लेकर खासे नाराज हैं। वहीं किसानों ने आगे बताया कि अभी टोकन नहीं कट रहें हैं।

धान उपार्जन केंद्र से मिली जानकारी अनुसार अब तक 14 करोड़ 6 लाख 87 हजार रूपए के धान खरीदी की गई है। हमालों के आपसी विवाद के कारण हमाल मंडी नहीं पहुंच रहे हैं 06 दिसम्बर को कुछ ही हमाल आए थे 08 दिसम्बर सोमवार से 25 हमाल आने वाले हैं बता रहे हैं।मनपसार के धान खरीदी केंद्र प्रभारी अश्वनी साहू ने बताया कि हमालों के नहीं आने से बड़ी समस्या निर्मित हुई है यहां कार्य करने के लिए अभी 15 हमालों की जरूरत है।

Recent posts