January 22, 2026

राज्य के किसानों को धान बेचने में हो रही परेशानी किसान कर रहे हैं आत्महत्या – बसपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन।

07 12 2025 mdr 2

रायपुर 07 दिसंबर 2025। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन ने राज्य के किसानों को धान बिक्री में हो रही समस्या पर नाराजगी जताते हुए राज्य की भाजपा सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष टंडन ने कहा कि राज्य भर में धान खरीदी शुरू हुई है बड़ी संख्या में किसानों को टोकन नहीं मिल रहा है, जिस किसान का टोकन कट गया उनका धान बिक्री नहीं हो रही है। धान को उपार्जन केंद्र के अधिकारी कर्मचारी वापस लौटा रहें हैं जो कि बेहद निंदनीय है। बड़ी संख्या में किसानों के खसरे तकनीकी कारणों से ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज नहीं हो पाया है जिससे किसान राजस्व विभाग के चक्कर काट रहे हैं।समय पर धान बिक्री नहीं होने से किसान शारीरिक,मानसिक और आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं हाल ही में महासमुंद जिले के एक किसान को टोकन न कटने पर अपने गले काटकर आत्महत्या कर ली जो शासन प्रशासन की गंभीर लापरवाही और सरकार की नाकामी को दर्शाती है। किसान प्रदेश की रीढ़ है, धान बिक्री न होने से किसानो को आत्महत्या करना शासन के व्यवस्था की विफलता का संकेत है। श्याम टंडन ने राज्य सरकार से किसानों की इन समस्याओं का समय पर जल्द निराकरण करने अनुरोध किया है वही धान पंजीयन का सरलीकरण करने,समय पर टोकन जारी कराने और टोकन कट चुके किसानों के धान समय पर खरीदी की मांग की है।

Recent posts