बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ ईकाई की मासीक बैठक 3 फरवरी को रायपुर में।
रायपुर 02 फरवरी 20256 । बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ ईकाई की मासीक बैठक दिनांक 03.02.2026 दिन मंगलवार, स्थान अग्रवाल मैरीज पैलेश, महादेव घाट, रायपुरा, रायपुर (छ.ग.) में समय 11:00 बजे निर्धारित है। बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. अशोक सिद्धार्थ केन्द्रीय कोआर्डिनेटर पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदेश प्रभारी बसपा (छ.ग.) रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम टण्डन प्रदेश अध्यक्ष बसपा व सम्माननीय स्टेट कोआर्डिनेटरगण श्रीमती लता गेडाम, हेमंत पोयाम व ओ.पी. बाचपेई रहेंगे। कार्यालय सचिव के अनुसार बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारीगण पूर्व विधायकगण, जोन इंचार्जगण, जिला प्रभारीगण, सभी जिला अध्यक्ष व जिला कमेटी सभी विधानसभा अध्यक्ष व विधानसभा कमेटी एवं सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण वरिष्ठ कार्यकर्तागण अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यालय प्रभारी ने सभी जिला अध्यक्षों को रजिस्टर के साथ उपस्थित होने को कहा है।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

