March 9, 2026

सरसींवा में विद्युत रजत महोत्सव का हुआ आयोजन, उपभोक्ताओं को योजनाओं की दी गई जानकारी।

IMG-20260203-WA0017

सरसीवां 05 फरवरी 2025। छत्तीसगढ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सरसींवा में उपभोक्ता जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के किसानों एवं घरेलु उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग की जनहितकारी योजनाओं से अवगत कराया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुलेचन बाई बंजारे एवं उपाध्यक्ष नरायण साहू आमंत्रित थे। इस अवसर पर जसवंत सिंह तारम सहायक अभियंता उपसंभाग भटगांव के द्वारा किसान जीवन ज्योति योजना, बिजली बिल हाफ योजना एवं आवेदन की प्रक्रिया, पी.एम सूर्यघर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और इसी कड़ी में कनिष्ठ अभियंता सुरेन्द्र सिंह कंवर वितरण केन्द्र सरसींवा के द्वारा किसानों को कृषि पंप कनेक्शन से संबंधित सुविधाओं, रियायत आवेदन प्रकिया को बताया गया एवं नियम पात्रता की जानकारी दी गई। ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सुरक्षा, सावधानियां कैसे बरते इसके बारे में भी विस्तार से समझाया, विद्युत तारों से सुरक्षित दूरिया बनाये रखें इन पर जोर दिया। रजत महोत्सव के अवसर पर नियमित बिल प्रदाय करने वाले उपभोक्ताओं घरेलू, गैर घरेलू एवं ऊर्जा संरक्षण हेतु सोलर पैनल स्थापित कर स्वहित एवं राष्ट्र हित में ऊर्जा का संरक्षण करने वाले उपभोक्ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Recent posts