July 21, 2026

भोथीडीह के दिव्यांग विक्रम कुर्रे 2 माह से चावल के लिए भटक रहा है।

IMG-20260205-WA0016

बिलाईगढ़ 05 फरवरी 2026 । गरीबों और वंचितों को समय पर चावल प्रदाय करने की योजना आजकल ठप्प पड़ गई है। इस पर न शासन प्रशासन का ध्यान है न नौकरशाही को चिंता फिकर है। दिव्यांग विक्रम कुर्रे पिता कलस राम कुर्रे भोथीडीह पुरगांव, तह. बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी ने बताया कि वह 90 फीसदी दिव्यांग है।इन्होंने एस डी एम बिलाईगढ़ को अपने शिकायत में बताया कि उन्हें पिछले दो माह का राशन नहीं मिला है। केवाईसी नहीं होने और नामिनी का नाम कट जाने के कारण बताकर पीड़ित को घुमाया फिराया जा रहा है। राशन दुकान संचालक के द्वारा केवाईसी नहीं होने और नॉमिनी का नाम कटने राशन नही दिया गया है। हितग्राही ने संबंधित विभाग से तत्काल 2 माह का राशन प्रदाय करने की मांग की है। इसी तरह पूरे जिला में जरूरतमंदों को राशन नहीं मिलने की लगातार शिकायतें मिल रही है जो विभाग की लापरवाही प्रदर्शित हो रही है।

 

Recent posts