November 2, 2026

ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत हुए निर्माण कार्यों का भुगतान अटका, पंचायतों पर कर्ज का संकट।

IMG-20260923-WA6910

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ सरसीवां 23 सितम्बर 2026 । जिले की ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कराए गए निर्माण कार्यों की सामग्री राशि कई महीनों से पंचायतों के खातों में नहीं पहुंची है। ग्रामीणों व सरपंचों ने बताया कि पंचायतों में सीसी रोड, नाली निर्माण, तालाब गहरीकरण व अन्य कार्य कराए गए हैं। मजदूरी का भुगतान तो श्रमिकों के खातों में हो गया है, लेकिन मटेरियल के लिए वेंडरों को किया गया भुगतान PFMS पोर्टल पर लंबित है। जानकारी के अनुसार FTO जनरेट होने के बाद भी राशि वेंडर के खाते में नहीं आ रही है, जिससे सामग्री सप्लायर पंचायतों पर उधारी के लिए दबाव बना रहे हैं। कई पंचायतों में लाखों रुपये का भुगतान अटका हुआ है।

सरपंच संघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लंबित FTO को जल्द स्वीकृत कर भुगतान जारी किया जाए, ताकि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य बाधित न हों। सरसीवां अंचल के सरपंचों ने बताया कि इन्होंने ग्राम पंचायत में चेक डेम निर्माण,नाली निर्माण कराए हैं जिसका शासन से राशि प्राप्त नहीं हुई है जिससे वे काफी परेशान हैं।

मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, कृषि विकास, और बुनियादी ढांचा तैयार करने से जुड़े निर्माण कार्य किए जाते हैं। जिनमें प्रमुखरूप से ये निर्माण कार्य कराए जाते हैं जल संरक्षण,तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण, चेक डैम, कुएं खोदना, वर्षा जल संरक्षण, नाली निर्माण,छोटी सिंचाई नहरों के निर्माण और उनकी मरम्मत, खेत-तालाब,भूमि समतलीकरण (लेवलिंग), मिट्टी और जल संरक्षण कार्य, बंजर भूमि का विकास,पौधारोपण, ग्रामीण सड़क का निर्माण और मरम्मत, बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षा दीवारें।व्यक्तिगत लाभ के तहत गोशाला/बाड़े,पशु शेड, कंपोस्ट खाद के गड्ढे, और व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के कार्य कराए जाते हैं।

 

 

 

Recent posts