November 2, 2026

पीएचसी लिंगियाडीह में दवाओं की किल्लत, मरीज बाहर से दवा खरीदने को मजबूर। जरूरी दवाइयां गायब, मरीजों को थमाई जा रही मेडिकल स्टोर्स से दवाइयां लेने की पर्ची।

IMG-20261003-WA0014

बिलासपुर 03 अक्टूबर 2026। प्रा स्वास्थ्य केंद्र लिंगियाडीह में बीते दिनों भारी अनियमितता और अव्यवस्था देखने को मिली।स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी दवाइयां भी नहीं थी वहीं टॉयलेट में नल टूटे हुए थे वहां पानी भी नहीं था जिससे भयंकर बदबू आ रही थी।लिंगियाडीह का यह हॉस्पिटल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर और संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय से महज़ 6 किमी की दूरी पर स्थित है।स्वास्थ्य विभाग के इन दो प्रमुख कार्यालय के करीब स्थित सरकारी अस्पताल का यह हाल है तो बाकी जगहों की स्थिति कैसी होगी समझ सकते हैं। यहां मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है और पड़ताल पर इसकी पोल खुल गई है। प्राथमिक उपचार की जरूरी दवाइयां तक मौजूद नहीं हैं। गरीब मरीजों को इलाज के लिए बाहर के मेडिकल स्टोर्स का सहारा लेना पड़ रहा है।

शिकायत मिलने पर पड़ताल की गई तो चौंकाने वाली खबर मिली। सुबह पाली में पदस्थ डॉक्टर खुद मरीजों को दवा नहीं होने की बात कहकर बाहर से दवा लाने की पर्ची दे रहे थे।मौके पर तीन मरीज मिले -पहला मरीज पेट दर्द से परेशान था, उसे इंजेक्शन बाहर से लाने को कहा गया।दूसरे मरीज को सर्दी-खांसी थी उसे भी मेडिकल स्टोर से दवा लाने की पर्ची थमा दी गई। तीसरे मरीज को कुत्ते ने काटा था उसे एंटी रैबीज इंजेक्शन की जरूरत थी, लेकिन स्टाफ नर्स ने इंजेक्शन नहीं होने की बात कहकर सिम्स जाने को कह दिया।बताया जा रहा है कि PHC के सामने स्थित मेडिकल स्टोर से ही परिजन दवाइयां खरीद रहे हैं। गरीब मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने की मांग की है। इस संदर्भ में जब बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शुभा गडेवाल से मोबाईल पर संपर्क किया तो उनका मोबाईल बंद बताया।

Recent posts