मृतक परिवार को संगठन ने दी 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता।
बिलाईगढ़ 07 अक्टूबर 2026। शासकीय प्राथमिक शाला बेलटिकरी के प्रधान पाठक एवं साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी स्वर्गीय बैसाखू राम साहू के निधन के बाद उनके दशगात्र कार्यक्रम से पूर्व प्राथमिक शाला प्रधान पाठक संघ, विकासखंड बिलाईगढ़ के सदस्यों एवं अन्य शिक्षक संगठनों के शिक्षक साथियों ने उनके परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
संगठन के सदस्यों एवं शिक्षक साथियों ने मिलकर स्वर्गीय बैसाखू राम साहू की धर्मपत्नी को 30 हजार रुपये की सहयोग राशि नगद प्रदान की। वहीं शासन की ओर से भी 50 हजार रुपये की राशि स्वर्गीय श्री साहू की धर्मपत्नी के बैंक खाते में जमा कराई गई है।इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष यादराम हिरवानी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा होना संगठन की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से यह छठा सहयोग है। उन्होंने आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले सभी शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया।शिक्षक साथियों ने शासन से स्वर्गीय श्री साहू के आश्रित को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की मांग की। साथ ही आश्रित परिवार के लिए आगे भी आवश्यक सहयोग करने पर सहमति जताई।आर्थिक सहयोग राशि प्रदान करने के दौरान प्रमुख रूप से कामता प्रसाद साहू, भागवत प्रसाद साहू, रामशरण केशरवानी, प्रसन्न कुमार चन्द्रा, पुरंदर सिंह दीक्षित एवं गजानंद साहू सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़
