November 3, 2026

कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता में टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार।

IMG-20261007-WA0025

सारंगढ़ 07 अक्टूबर 2026 । प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और जब लगन, निष्ठा और समर्पण सच्चा हो तो सफलता कदम चूमती है। अशोक पब्लिक स्कूल, सारंगढ़ (छ.ग.) द्वारा कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता में विद्यालय की होनहार छात्रा टि्वंकल चौहान ने अपनी अद्वितीय कला और रचनात्मक सोच का लोहा मनवाते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम कर एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

गौरतलब है कि टि्वंकल चौहान ‘माटी के संदेश’ दैनिक समाचार पत्र के मुख्य कार्यकारी संपादक नरेश चौहान की सुपुत्री हैं। टि्वंकल ने न सिर्फ अकादमिक स्तर पर बल्कि खेलकूद, चित्रकला और अन्य पाठ्यसहगामी गतिविधियों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। देश के अमर शहीदों और कारगिल के वीरों को समर्पित इस प्रतियोगिता में उनकी कलाकृति ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और भावनाओं को रंगों के जरिए जिस बेबाकी से कैनवास पर उकेरा, उसने निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया।विद्यालय प्रबंधन द्वारा टि्वंकल को “अचीवमेंट अवार्ड फॉर इक्सीलेंस, डेडीकेशन, आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट” स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।टि्वंकल की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, शुभचिंतकों तथा क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। ‘माटी के संदेश’ परिवार अपनी इस लाडली बेटी के उज्ज्वल, स्वर्णिम एवं प्रेरणादायी भविष्य की मंगलकामना करता है। यह सफलता इस बात का जीवंत प्रमाण है कि आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से बेटियां समाज और राष्ट्र का गौरव बनकर हर शिखर को छू सकती हैं।

Recent posts