January 22, 2026

सामाजिक संस्था संगवारी ग्रुप के सदस्यों ने स्मृति वन राजकिशोर नगर, मोपका के आसपास क्षेत्रों की जरूरतमंद लोगो को बांटे कंबल।

IMG-20251228-WA0021

बिलासपुर 29 दिसंबर 2025। बीते दिन सामाजिक संस्था संगवारी ग्रुप के सदस्यों ने स्मृति वन राजकिशोर नगर, मोपका आदि आसपास क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगो को कंबल बांटे गए। जिसमें सभी सक्रिय सदस्य शामिल हुए। सामाजिक संस्था संगवारी ग्रुप सदस्यों का कहना है कि जरूरतमंद लोगो की निरंतर सेवा व सहयोग करना ही हमारा लक्ष्य है। कंबल वितरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुरुषोत्तम साहू, उमेश साहू, रामायण साहू ,महेश साहू ,वासु ,विजय गुप्ता, विनय कश्यप सहित कई अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Recent posts