स्मार्ट मीटर कर रहा है लोगों को कंगाल, स्मार्ट मीटर लगते ही उपभोक्ताओं के बिजली बिल तीन गुना बढ़े, स्मार्ट मीटर का हो रहा जमकर विरोध, पुराने मीटर लगाने की मांग हुई तेज।

बिलासपुर 27 मई 2026। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं का निराकरण जल्द करने और विभागीय कार्य में तेजी लाने पुराने मीटर को निकालकर नए स्मार्ट मीटर लगाएं हैं तब से ही ज्यादा बिलिंग की शिकायतें मिलनी शुरू हो रही है। आम जनता मीटर लगते ही ज्यादा बिल आने की शिकायत कर रहे हैं।बताया जा रहा है स्मार्ट मीटर से पुराने मीटर के अपेक्षा 3 गुना बिजली बिल ज्यादा आने लगे हैं जिसका जमकर विरोध हो रहा हैं। जिनके घरों में पुराने मीटर से 800 रूप का बिल आता था उनके यहां अब स्मार्ट मीटर से 2400 रु के बिल आने लगे हैं। लोगों ने बताया कि उनके यहां केवल कुलर, पंखे चलते हैं फिर भी मासिक बिजली बिल 3000 रु आ रहा है वहीं एसी वालों के यहां करीब 6000 रु बिजली बिल आ रहा है जो कि बहुत ज्यादा है। लोगों ने माना कि स्मार्ट मीटर पुराने के अपेक्षाकृत काफी तेजी से चलता है इस कारण बिल भी ज्यादा आ रहा है। बिलिंग ज्यादा आने से लोग अब त्रस्त हो गए हैं और स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग कर रहे हैं। लूट की शुरूआत मार्च से शुरू हो गई है यह बिजली उपभोक्ताओं की जेब में डाका डालने जैसा है। जब लोग इसकी शिकायत विद्युत केंद्र के अधिकारी से करते हैं तो बिजली अधिकारी बिल जमा करना ही पड़ेगा बोलते हैं।
लोगों ने कहा कि बिजली विभाग और स्मार्ट मीटर वालों की मनमानी बढ़ती जा रही है इस पर शासन प्रशासन को हस्तक्षेप करना चाहिए अधिक बिलिंग की शिकायतों की जांच होनी चाहिए, जहां जहां शिकायतें आ रही है वहां स्मार्ट मीटर निकालकर पुराने मीटर लगाकर जांच करनी चाहिए वाकई में यदि मीटर तेज चल रहा है तो हमेशा के लिए स्मार्ट मीटर हटा दिया जाना चाहिए ताकि उपभोक्ताओ की अधिक बिलिंग की शिकायतें कम हो सकें। लोगों ने बताया कि स्मार्ट मीटर का नियंत्रण ऑफिस में बैठकर किया जा रहा है जैसे नए मीटर की स्पीड बढ़ा कर बिल बढ़ाना,उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटना । तेज घूमने की शिकायत पर हमने इसकी पड़ताल की तो शिकायत सही मिली जैसे कईयो ने बताया कि वे परिवार सहित 10 दिनों के लिए बाहर गए थे उसके बाद भी इस दौरान रोज 40 यूनिट की बिजली खपत हुई जबकि इस दौरान दो चार यूनिट ही चलना चाहिए था। इधर कांग्रेस ने भी ज्यादा बिलिंग का विरोध करते हुए पुराने मीटर को ही लगाने की मांग की है इसके लिए आंदोलन की भी चेतावनी दी है। इस संबंध में बिलासपुर के राजकिशोर नगर स्थित स्मार्ट मीटर के ऑफिस के ऑपरेटर ने बताया कि जिनकी बिलिंग ज्यादा की शिकायत है एक बार किसी इलेक्ट्रिशियन से घर की वायरिंग चेक कराए कि कहीं न्यूट्रल घर के अर्थिंग को टच तो नहीं कर रहा है।यदि ऐसा हो तो घर की सारी इलेक्ट्रिक को अर्थिंग खींच लेता जिससे बिजली बिल ज्यादा आ सकता है। वहीं विद्युत सब स्टेशन कार्यालय राजकिशोर नगर के जे ई वर्षा सोनी ने बताया कि एक बार इलेक्ट्रिशियन से जांच कराएं कुछ गड़बड़ी हो तो दिखवाते हैं।

संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

