July 21, 2026

एक परियोजना अधिकारी को तीन जगह प्रभार दिये जाने का विरोध जोरों पर।

IMG-20260527-WA0020

सारंगढ़ बिलाईगढ़।27 मई 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग सारंगढ़-बिलाईगढ़ के बिलाईगढ़ परियोजना अधिकारी को तीन जगह के प्रभार दिए जाने से विधायक प्रतिनिधि उज्जैन रात्रे (आदिमजाति कल्याण विभाग) विधानसभा बिलाईगढ़ ने विरोध जताया है। इन्होंने विज्ञप्ति में बताया कि परियोजना अधिकारी तेजस्वी ध्रुव बिलाईगढ़ में परियोजना अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं वहीं इन्हें विभाग ने 2 अन्य जगह भटगांव, कोसीर परियोजना कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है। इस तरह एक अधिकारी को तीन जगह का प्रभार देने से शासन की विभिन्न योजनाओ का क्रियान्वयन सफलता पूर्वक संचालन नहीं हो रहा है और शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा है। उज्जैन रात्रे विधायक प्रतिनिधि ने इसकी लिखित शिकायत पत्र कलेक्टर सारंगढ़ को बुधवार को सौपा है जिसमे उन्होंने किसी अन्य अधिकारी को प्रभार प्रदान करने की मांग की है। ज्ञात हो कि परियोजना अधिकारी बिलाईगढ़ तेजस्वी ध्रुव पछले 06 साल से अधिक समय एक ही परियोजना कार्यालय बिलाईगढ़ में पदस्थ है जहां परियोजना अधिकारी बिलाईगढ़ को लाभ पहुँचाने की नीयत से विभाग के कोसीर व भटगांव कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है।

Recent posts