September 16, 2026

सरसीवां से सराईपाली सड़क मार्ग बना लोगों के लिए आफत ,लगातार हो रही बारिश से सड़क में बने जानलेवा गड्ढे।

IMG-20260731-WA0022

सारंगढ़ बिलाईगढ़/सरसींवा 31 जुलाई 2025 ।क्षेत्र में लगातार रूक रूक कर हो रही बारिश राहगिरो की मुसीबत बन गई है। हम बात कर रहे हैं सरसीवां से सराईपाली मार्ग का पिछले 3 साल से अंचल के लोग इस जर्जर मार्ग से आवागमन करने मजबूर हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार मार्ग का निर्माण में लगे हुए हैं लेकिन धीमी गति से निर्माण कार्य होने से यह मार्ग बारिश से पहले पूरे नहीं बन पाए जिसके चलते लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। बीच बीच में ठेकेदार द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया गया है।अंचलवासियों ने विभाग से बारिश शुरू होने के पहले सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग की थी लेकिन मांग पूरी नहीं हुई तो सड़क की दुर्दशा से लोग बेहाल हो गए हैं। सड़क नहीं बनने से बारिश में आफत और बढ़ गई है। बारिश के पहले लोग धूल की आंधी और गुब्बार से परेशान थे अब बारिश के बाद से जानलेवा गड्ढों ने परेशान कर रखा है लोग जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। लगातार हो रही बारिश से मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे निर्मित हो गए हैं जिससे राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे हैं।

ऐसे भी मार्ग जर्जर है ऊपर से भारी बारिश से सरसीवां से सरायपाली मार्ग की हालत खराब हो गई है। मोटर साइकिल सवार लोग आये दिन गिर कर जख्मी हो रहे हैं। इस मार्ग में गाताडीह, घरजरा, हरदी, नारबदं, टाटा, मुड़पार के बीच आवागमन करने वाले राहगीरों को ज्यादा परेशानी हो रही है। इस मार्ग से 100 से ज्यादा गांव के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चे इस मार्ग से आवागमन करते हैं बच्चे साइकल स्कूल जाते हैं इनके अभिभावक मोटर साइकिल से भी लाते ले जाते हैं। ज्ञात हो कि सरसीवां से मातानाला सीमा तक 16 किलोमीटर दूरी पर निर्माण कार्य चल रहा था पर बारिश के चलते कार्य थम गया है। यदि ठेकेदार द्वारा बारिश के पहले ही कार्य पूरा करा दिया रहता तो ये दिन नहीं देखना पड़ता। सरसीवां अंचल के ग्रामीणों ने इस मार्ग में निर्मित गड्ढों को समतल करने और समय अवधि में मार्ग को मजबूत, टिकाऊ बनाने की मांग की है।

Recent posts