फासिस्ट मोदी सरकार की घोर मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय विरोध दिवस रायपुर में मनाया गया।


रायपुर 11 अगस्त 2026 । 10 अगस्त को SKM ,केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं जन संगठनों द्वारा फासिस्ट मोदी सरकार की घोर मजदूर- किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय विरोध दिवस के तहत् रायपुर के गांधी चौक में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।नुक्कड़ सभा में फासिस्ट मोदी सरकार द्वारा लागू कॉरपोरेट परस्त 4 लेबर कोड को वापस लेने,सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP को C 2+50 % के हिसाब से प्रदान करने,फसलों की खरीदी सुनिश्चित करने,नए वीबी रामजी योजना को निरस्त कर पुराने मनरेगा योजना को लागू करने एवं 200 दिनों के रोजगार को सुनिश्चित करने,ठेका प्रथा को समाप्त करने,बिजली संशोधन विधेयक 2025 को वापस लेने,LIC के विनिवेश के खिलाफ, सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण के खिलाफ , विद्यार्थियों युवाओं, दलितों उत्पीड़ितों, महिलाओं, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर ढाए जा रहे भगवा फासीवादी -कॉरपोरेट गठबंधन के जुल्मों के खिलाफ तथा न्यूनतम मजदूरी 44000 रुपये करने की मांग पर वक्तव्य रखे गए और जोरदार नारे लगाए गए।नुक्कड़ सभा में कॉमरेड राजेश पराते ,कॉमरेड एन एस बघेल , अनुसूइया ठाकुर (तीनों LIC यूनियन), कॉमरेड सौरा TUCI, कॉमरेड तुहिन क्रांतिकारी सांस्कृतिक मंच ,कॉमरेड एम के नंदी CITU,कॉमरेड नरोत्तम शर्मा छत्तीसगढ़ किसान महासंघ, कॉमरेड बीसहत कुर्रे AICCTU,कॉमरेड विश्वजीत हरोडे AI UTUC आदि ने वक्तव्य रखा।


संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

