September 15, 2026

9 वर्षों बाद शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक साथियों को एक मंच में देखकर बहुत ही सुखद अनुभव हुआ – यादराम हिरवानी

Screenshot_20260824_234253~2

।।अतिथि संपादक यादराम हिरवानी की कलम से।।

बिलाईगढ़ ब्लाक में 22 अगस्त को लगभग 09 वर्षों बाद शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक साथियों को एक मंच में देखकर बहुत ही सुखद अनुभव हुआ । सरकार किसी की भी रहे शिक्षा कर्मियों को संविलियन के बाद भी चैन से रहने नहीं दिया जा रहा है। तरह तरह के आदेश निकालकर परेशान किया जा रहा है। ये शासन की दोगली नीति स्पष्ट दिखाई दे रहा है । टेट परीक्षा के नाम पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षक साथियों को आपस में फूट डालने की नाकाम कोशिश किए जा रहे हैं। जिसके विरोध में आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को बिलाईगढ़ ब्लाक के समस्त शिक्षक साथियों ने जो बाइक रैली निकालकर जो संदेश छत्तीसगढ़ शासन को दिया है वह काबिले तारिफ है ।

 

आज की यह रैली विकासखंड स्रोत केंद्र B R C कार्यालय गोविंदवन से अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बिलाईगढ़ तक गए हैं।उसमें शासन के खिलाफ जो आवाज उठी है उसे शासन को समझना होगा कि शिक्षक साथियों की आवाज उसे कही भारी न पड़ जाए। S D M कार्यालय में तहसीलदार जी को ज्ञापन सौंपकर जो मन की पीड़ा को मीडिया के सामने रखा वो 28 साल की पीड़ा थी जिसे लोगों ने व्यक्त किए हैं तथा सभी साथियों ने यह शपथ लिए कि हम कभी भी अलग नहीं रहेंगे। और हम सभी शिक्षक साथी ये शपथ लेते है कि हम आपस में नहीं लड़ेगे । फिर हाल ब्लाक बिलाईगढ़ में तो हम एकजुट ही रहेंगे। ऐसे ही एकता स्थानीय समस्याओं को लेकर बनाए रखने की आवश्यकता है। 22 अगस्त की एकता रैली जो साझा मंच के द्वारा आयोजित किए गए रैली में शामिल सभी शिक्षक /मैडम साथियों को बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं। बहुत ही जल्द स्थानीय स्तर के समस्याओं को लेकर एक शिविर आयोजिति किए जाएंगे । जिसमें आप सब अपने अपने समस्याओं को सबूत के साथ शिविर में जमा करेंगे और उसे नियत तिथि में समस्या का समाधान किए जाएंगे ।

आपके अपने यादराम हिरवानी बिलाईगढ़

Recent posts