ड्रीम इंडिया नेशनल प्ले स्कूल मुड़पार के स्कूल संचालक फरार।

मुड़पार सरसीवां 10 सितंबर 2026 / मुड़पार में स्थित ड्रीम इंडिया नेशनल प्ले स्कूल के संचालक विवेक सिंह,निवासी उड़ीसा के फरार होने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी अनुसार स्कूल संचालक ने बिना पूर्व सूचना के 2026 सत्र के पूर्व ही ताले लगाकर रफू चक्कर हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा हासिल कराने निजी विद्यालय में ऊंची फीस देकर एडमिशन कराते हैं लेकिन ऐसे स्कूल के संचालक की मनमानी, लापरवाही से विद्यार्थियों को प्राथमिक शिक्षा भी सही ढंग से नहीं मिल पाती और बीच में ही अन्य स्कूलों में बच्चों को दाखिला दिलाई जाती है इससे छोटे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस स्कूल में प्रायमरी स्कूल के करीब 200 से ज्यादा छोटे बच्चे पढ़ाई करते थे इनके अचानक चले जाने से बच्चों के अभिभावकों को काफी असुविधा हुई। संचालक ने स्कूल भवन में संचालित भवन के किराए एवं विभिन्न कार्यों, दुकानों से खरीदी गई सामग्रियों के बकाये दिए बिना जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने आसपास क्षेत्रों में पतासाजी की गई लेकिन इनका पता नहीं चला इनका दोनों मोबाइल नंबर से संपर्क नहीं हो पा रहा है। स्कूल संचालक विवेक ने मुड़पार के कपिल साहू के स्कूल भवन के किराए 1 लाख 50 रु ,रायकोना के गाड़ी वाले का 20 हजार रु,मुड़पार के रोहित साहू के हार्डवेयर दुकान के बकाया 10 हजार रु,मुड़पार के नंद कुमार साहू के 19 हजार रु,बिलासपुर के संजू साहू के 15 हजार रु विभिन्न कार्यों के बकाया पेमेंट दिए बिना फरार हो गए। लोगों ने ऐसे स्कूल संचालक से सचेत रहते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।


संपादक सिद्धार्थ न्यूज़

